फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का वार : सरकार केवल बेचना जानती है बनाना नहीं, निजीकरण से जनता का भारी नुकसान

Mon, 15 Mar 2021 06:22 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद हवाई अड्डों में अपनी बची हिस्सेदारी बेचने की सरकार की योजना को लेकर सोमवार को उस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि निजीकरण से जनता के हितों का नुकसान होता है और कुछ उद्योगपतियों को फायदा होता है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'बनाना नहीं, सिर्फ बेचना जानता है'। निजीकरण से जनता के हितों का नुकसान होता है और कुछ उद्योगपतियों को फायदा होता है। खबरों के मुताबिक, सरकार ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद हवाई अड्डों में अपनी बची हिस्सेदारी बेचने की योजना तैयार की है।




सरकार ने संपत्तियों की बिक्री कर 2.5 लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना तैयार की है। इसी के तहत इन हवाईअड्डों में सरकार अपनी शेष हिस्सेदारी भी बेचना चाह रही है। ये हवाईअड्डे पहले से निजीकृत हैं। हालांकि इनमें विमान पत्तन प्राधिकरण के माध्यम से सरकार की कुछ हिस्सेदारी अभी बची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें