किसान आंदोलन के चलते झाड़ोदा बॉर्डर लगातार छठे दिन भी बंद रहा। यहां पर दिल्ली पुलिस की ओर से रेती-रोड़ी व मिट्टी से भरे ट्रकों को बैरिकेड के स्थान पर खड़ा किया गया है। यहां पर चार लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। पहली लेयर में लोहे के बैरिकेड, दूसरी लेयर में सीमेंट के जर्सी बैरियर में रोड़ी भरकर लगाया गया है। वहीं तीसरी लेयर में कंक्रीट की तीन फुट चौड़ी और चार फुट ऊंची दीवार बनाई गई है। इसके बाद, चौथी लेयर में ट्रकों में मिट्टी भरकर उन्हें खड़ा किया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस व सुरक्षा बलों के जवानों के अलावा महिलाएं भी तैनात की गई हैं। इतना ही नहीं 100 मीटर आगे तीन लेयर की एक और बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां भी कड़ी बैरिकेडिंग की गई है।