फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- स्वास्थ्यकर्मियों की अहसानमंद नहीं है सरकार

Tue, 20 Apr 2021 03:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत ‘कोरोना योद्धाओं’ के सभी दावों का 24 अप्रैल तक निपटान किया जाएगा और इसके बाद उनके लिए एक नई बीमा पॉलिसी को प्रभावी बनाया जाएगा
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए बीमा योजना के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति अहसानमंद नहीं है। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर एक खबर का हवाला देते हुए कहा, स्वास्थ्यकर्मियों को बीमा कवर से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन


भारत सरकार, आप पूरी तरह से अकृतज्ञ हैं
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत ‘कोरोना योद्धाओं’ के सभी दावों का 24 अप्रैल तक निपटान किया जाएगा और इसके बाद उनके लिए एक नई बीमा पॉलिसी को प्रभावी बनाया जाएगा। मंत्रालय ने ट्वीट किया, नई व्यवस्था कोरोना योद्धाओं को कवर करने के लिए मुहैया कराई जाएगी और इसके लिए मंत्रालय ‘न्यू इंडिया एश्योरेंस’ से बातचीत कर रहा है।

चीन के साथ मोदी सरकार की व्यर्थ बातचीत से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि सरकार देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रही है और चीन के साथ उसकी बातचीत  व्यर्थ रही है। उन्होंने ट्वीट किया, गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स और देपसांग में चीन का कब्जा दौलत बेग ओल्डी हवाई पट्टी समेत भारत के सामरिक हितों के लिए सीधा खतरा है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने (चीन के साथ) निरर्थक बातचीत करके राष्ट्रीय सुरक्षा को बड़े पैमाने पर खतरे में डाल दिया है। राहुल गांधी ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब चीन ने पूर्वी लद्दाख गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स और देपसांग से अपने सैनिक पीछे हटाने से मना कर दिया है।

भारतीय सेना ने पिछले दिनों एक बयान में कहा था कि दोनों देशों ने पूर्वी लद्दाख में तनाव वाले शेष हिस्सों हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग से सैनिकों की वापसी को लेकर विस्तृत चर्चा की और संयुक्त रूप से जमीन पर स्थायित्व कायम करने, नए विवादों से बचने और शेष मुद्दों के शीघ्र निपटारे पर सहमति जताई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें