फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#RozgarDo : राहुल गांधी की युवाओं से अपील- सरकार को नींद से जगाइए

Sun, 09 Aug 2020 05:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बीते कुछ समय से विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब रोजगार का मुद्दा उठाया है। राहुल ने एक ट्वीट कर रोजगार को देश के युवाओं की मन की बात कहा है और युवाओं से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'देश के युवाओं के मन की बात: रोजगार दो मोदी सरकार।' उन्होंने लोगों से अपील की कि आप भी अपनी आवाज युवा कांग्रेस के रोजगार दो ( #RozgarDo ) के साथ जोड़कर, सरकार को नींद से जगाइए। यह देश के भविष्य का सवाल है। 
 

राहुल ने इस ट्वीट में एक वीडियो भी साझा किया। इसमें उन्होंने कहा, 'जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने उन्होंने देश के युवाओं से वादा किया था कि वो दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देंगे। बहुत बड़ा सपना दिया। लेकिन 14 करोड़ लोगों को नरेंद्र मोदी की योजनाओं ने बेरोजगार बना दिया।
विज्ञापन


उन्होंने इसके पीछे सरकार की गलत नीतियों को जवाबदेह बताते हुए कहा, 'ये गलत नीतियों की वजह से हुआ। नोटबंदी, गलत जीएसटी और फिर लॉकडाउन। इन तीन तत्वों ने हिंदुस्तान के आर्थिक ढांचे को नष्ट कर दिया है। सच्चाई ये है कि हिंदुस्तान अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे सकता है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें