फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयवाड़ा कोविड सेंटर: लापरवाही और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की वजह से लगी आग

Sun, 09 Aug 2020 05:25 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
विज्ञापन
विजयवाड़ा कोविड सेंटर में लगी आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में शनिवार को एक कोविड केयर सेंटर में आगे लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई। अब अग्निशमन विभाग ने सीनियर अधिकारी ने बताया है कि यह हादसा होटल की लापरवाही और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की वजह से हुआ। अग्नि सुरक्षा निदेशक जयराम नाइक ने कहा, 'दुर्घटना के समय अलार्म की घंटी नहीं बजी थी और पिछला दरवाजा खुलने में भी देरी हुई।' नाइक ने कहा, 'जांच शुरू कर दी गई है और इसके बाद होटल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी।'

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। कर्मचारियों ने पहली मंजिल से लगभग पांच बजे आग की लपटों को देखा और यह तीसरी से पांचवीं मंजिल तक तेजी से फैल गया। होटल की तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल पर मरीज थे। दुर्घटना के समय कोरोना वायरस महामारी के लगभग 30 मरीज और 10 चिकित्साकर्मी यहां मौजूद थे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बात की। उन्होंने कहा, 'हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि चीजें नियंत्रण में हैं। मृतकों के परिवारों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ है।'
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को तड़के रमेश अस्पताल द्वारा कोविड-19 रोगियों के लिए देखभाल केंद्र के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे स्वर्ण पैलेस में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद यहां दमकल की टीम ने पहुंचकर राहत बचाव का कार्य शुरू किया। इस भीषण आग में जहां 10 लोगों की मौत हुई वहीं कई लोग जख्मी भी हुए, इसके अलावा 30 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर भी निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें