फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का भाजपा पर हमला: 'जो मेरे मौन से डरते हैं मैं उनसे नहीं डरता'

Thu, 18 Mar 2021 04:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को फिर किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने एक ट्वीट में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी को मेरा दो मिनट का मौन स्वीकार नहीं है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा, शहीद हुए अन्नदाताओं के लिए मेरा दो मिनट का मौन भाजपा को स्वीकार नहीं। अपने किसान-मजदूर भाइयों के बलिदान को मैं बार-बार श्रद्धांजलि दूंगा। जो मेरे मौन से डरते हैं, मैं उनसे नहीं डरता।



उल्लेखनीय है कि लोकसभा के बजट सत्र के पहले चरण में राहुल गांधी किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए अचानक श्रद्धांजलि देने लगे थे और मौन रखने को कहा था। इस पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई थी और खासा विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें