फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी पर राहुल का तंज, कहा- सूट-बूट वाले मित्रों के साथ कर रहे बंदर बांट

Fri, 18 Oct 2019 11:59 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री को बेचेंद्र मोदी कहा। अपने ट्वीट के साथ उन्होंने एक कार्टून भी अटैच किया है।

विज्ञापन

 

राहुल ने ट्वीट कर कहा- 'बेचेंद्र मोदी देश के पीएसयू को सूट-बूट वाले मित्रों के साथ बंदर बांट कर रहा है, जिसे देश ने वर्षों की मेहनत से खड़ा किया है। ये लाखों पीएसयू कर्मचारियों के लिए अनिश्चितता और भय का समय है। मैं इस लूट के विरोध में उन सभी कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं।'

राहुल का यह बयान उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में कर्मचारी हड़ताल की योजना बना रहे हैं। कांग्रेस ने पिछले हफ्ते सरकार पर आरोप लगाया था कि वह बीपीसीएल को चुपके से, संसद में प्रस्ताव पारित किए बगैर बेचना चाहती है। कांग्रेस का कहना है कि ऐसी आर्थिक नीतियों का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


सरकार ने पांच प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इकाईयों में विनिवेश से 1.05 लाख करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर ली है। केंद्र सरकार ने भारत पेट्रोलियम, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, कंटेनर कॉर्पोरेशन, नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड और टीएचडीसी इंडिया के शेयर बेचने को मंजूरी दे दी है।

इस विनिवेश के लिए सरकार ने डिपार्टमेंट ऑफ इंनवेस्टमेंट एंड पब्लिक असेट मैनेजमेंट का गठन किया है। सरकार केवल घाटे में चल रही कंपनियों में विनिवेश नहीं कर रही है बल्कि उसने जिन पांच कंपनियों को चुना है उनमें से तीन लाभ में हैं। अकेले बीपीसीएल का साल 2018-19 में मुनाफा सात हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का रहा है। सरकार को भारत पेट्रोलियम के शेयरों की बिक्री करने से 54,055 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें