फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: विशेषाधिकार हनन नोटिस के खिलाफ राहुल गांधी ने दाखिल किया जवाब, पीएम मोदी पर की थी सख्त टिप्पणी

Wed, 15 Feb 2023 11:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते सात फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने मोदी के खिलाफ टिप्पणी की थी। इस दौरान उन्होंने कारोबारी गौतम अदाणी से उनके रिश्ते को लेकर भी बहुत कुछ आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कारोबारी गौतम अदाणी पर की गई टिप्पणी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खबर है कि राहुल गांधी ने इस मामले में भाजपा सदस्यों द्वारा पेश किए गए विशेषाधिकार हनन नोटिसों पर लोकसभा सचिवालय को विस्तृत जवाब सौंपा है।

विज्ञापन


बता दें, बीते सात फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने मोदी के खिलाफ टिप्पणी की थी। इस दौरान उन्होंने कारोबारी गौतम अदाणी से उनके रिश्ते को लेकर भी बहुत कुछ आरोप लगाए थे। इसके बाद, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और प्रह्लाद जोशी ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दाखिल किया था, जिस पर लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी से 15 फरवरी तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा था। 

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने लोकसभा में की गई अपनी टिप्पणी को सही ठहराते हुए विभिन्न कानूनों का हवाला दिया है और कई पन्नों में जवाब दाखिल किया है। 
विज्ञापन


रिकॉर्ड से भाषण के अंश हटाने पर भी की थी आलोचना 
बता दें, बीते सोमवार को राहुल गांधी ने अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड में एक सभा को संबोधित करते हुए भी पीएम मोदी पर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में उनके भाषण के अंशों को रिकॉर्ड से हटाने के फैसले की भी आलोचना की थी। राहुल गांधी ने कहा है कि उन्होंने संसद में किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें