फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक पर संसद में हंगामा, राहुल गांधी ने भी नारेबाजी में दिया पार्टी सांसदों का साथ

Tue, 09 Jul 2019 06:31 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

17वीं लोकसभा में राहुल गांधी ने पहली बार आज सदन में नारेबाजी की। कर्नाटक में जारी सियासी घटनाक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में नारे लगाए। राहुल गांधी सदन में अपने स्थान से बैठे बैठे ही नारा लगाते देखे गए। सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कर्नाटक में जारी सियासी घटनाक्रम का विषय उठाया और केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी पर राज्य में कांग्रेस सदस्यों का ‘शिकार’ करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


इस दौरान यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी सदन में मौजूद थीं। राहुल गांधी को भी अपने स्थान पर बैठकर ‘वी वांट जस्टिस (हमें न्याय चाहिए)’ कहते सुना गया। सदन में कांग्रेस सदस्य ‘वी वांट जस्टिस’, ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’, ‘शिकार की राजनीति बंद करो’ के नारे लगा रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि सभी को सदन की गरिमा और मर्यादा को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन में वाद विवाद करें, संवाद करें, चर्चा करें लेकिन नारेबाजी और तख्ती लेकर आना बंद होना चाहिए। 

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सदस्यों को कल भी इस विषय को उठाने का मौका दिया गया था। इस बारे में कार्यस्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया है। इस पर कांग्रेस सदस्य अपने स्थान से ही नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद कांग्रेस सदस्य आसन के पास आकर नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस सदस्यों के साथ द्रमुक सदस्य भी आसन के समीप आकर नारेबाजी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें