मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी बड़ी चूक कर बैठे। धोनी विकेट के पीछे बेहद ही कम गलती करते हैं, लेकिन इस अहम मुकाबले में वह एक बड़ी गलती कर बैठे और एक कैच टपका दिया।
दरअसल न्यूजीलैंड की पारी के दौरान 32वें ओवर में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे। 32वें ओवर की तीसरी गेंद बुमराह ने शॉर्ट लेग कटर फेंकी, जिसे रॉस टेलर खेलने गए लेकिन गेंद इनके बल्ले को चुमती हुई विकेटकीपर धोनी के पास पहुंची,
लेकिन धोनी के ग्लव्स से गेंद निकल गई और रॉस टेलर को एक जीवनदान मिल गया। जिस वक्त टेलर का कैच छूटा वो 22 रन बानकर खेल रहे थे। खबर लिखे जाने तक टेलर 38 रन बनाकर खेल रहे थे।
मालूम हो कि सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन उनकी शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल केवल एक रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।