इसी मामले में कांग्रेस नेता सचिव पायलट, गुजरात के प्रभारी राजीव साटव और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेस कर जेटली की बेटी-दामाद पर चोकसी से रिश्ते और लेने-देन के आरोप लगाए। सचिन पायलट का कहना है कि क्या कारण हैं कि भगौड़ों की वकालत करने वाले सत्ता से जुड़े हुए लोग ही क्यों हैं। जेटली एसोसिएट से जुड़ी की बेटी सोनाली जेटली और दामाद जयस बक्शी ने चोकसी को 24 लाख रुपए ये कहकर लौटाए हैं कि हमने उनकी कंपनी गीताजंलि जेम्स का काम नहीं किया। जिस दौरान रकम लौटाई गई उस दौरान चोकसी पर दूसरी एफआईआर दर्ज हो चुकी थी और वो देश छोड़कर भाग चुका था। पायलट ने कहा कि मोदी सरकार साढ़े चार सालों में देश के सामने भ्रम फैलाने की कोशिश कर आर्थिक आतंकवादियों को बचाने और सुरक्षित रास्ता मुहैया करा रही है।