फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका का राजनीति में आना अचानक से नहीं हुआ : राहुल

Fri, 25 Jan 2019 08:07 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, भुवनेश्वर
विज्ञापन
Rahul Gandhi, Priyanka Vadra
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का राजनीति में आना अचानक से नहीं हुआ है क्योंकि अपने बच्चों के बड़े होने के बाद उन्होंने पार्टी में भूमिका निभाने का फैसला किया था। उन्होंने यहां संवाद सत्र में एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रियंका के राजनीति में उतरने के समय के बारे में फैसला कुछ वर्ष पहले किया गया था। वह बच्चों की वजह से इसमें देरी कर रही थीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘अब उनके बच्चे बड़े हो गए हैं। उनमें से एक विश्वविद्यालय में दाखिल हो गया है। अन्य भी बड़ा हो गया है। इसलिये, उन्होंने राजनीति में उतरने का फैसला किया।’’ प्रियंका की राजनीतिक भूमिका पर गांधी ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने की है। उस राज्य से बाहर उनकी भूमिका के बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है।

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में उतरने की घोषणा बुधवार को की गई और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिये कांग्रेस का महासचिव बनाया गया। उन्होंने कहा कि उनके और प्रियंका के बीच मजबूत रिश्ता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम दोनों ने काफी मुश्किल वक्त का सामना किया है। उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी की हत्या और उसके बाद परिवार में राजनीतिक उतार-चढ़ाव को याद किया।’’ 
विज्ञापन


गांधी ने कहा, ‘‘इन घटनाओं ने हमें करीब लाया। सभी लोग सोचते हैं कि हमारे लिये सबकुछ आसान रहा है, लेकिन हमने कुछ बेहद मुश्किल हालात देखे हैं। उसने हमें एकसाथ ला दिया।’’ उनके बीच के समीकरण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "अगर हम अलग-अलग कमरों में बैठे हैं और आप हमसे एक ही सवाल पूछते हैं, तो 80 फीसदी समय आपको एक ही जवाब मिलेगा।" 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह और उनकी बहन दोनों एक-दूसरे को जगह देने में विश्वास करते हैं और जब उनके व्यक्तिगत संबंधों की बात आती है तो दोनों के बीच निरंतर आदान प्रदान तथा पारस्परिकता की भावना रहती है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बीच काफी बातचीत होती है।’’ 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें