फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी बोले- अपने गुरु आडवाणी का सम्मान नहीं करते पीएम मोदी, मुझे दुख होता है

Wed, 13 Jun 2018 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
rahul gandhi
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को मुंबई में राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी अपने गुरु लालकृष्ण आडवाणी का सम्मान नहीं करते। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में गुरु का विशेष महत्व है, लेकिन मोदी अपने गुरु का ही सम्मान नहीं करते, जबकि मैं उनके सम्मान की रक्षा करता हूं।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष अब तक मोदी सरकार के कामकाज की आलोचना करते रहे हैं। पहली बार उन्होंने निजी हमला बोला है। उन्होंने गोरेगांव के प्रदर्शनी मैदान पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी हमारे खिलाफ चुनाव लड़े। लेकिन, उन्होंने हिंदुस्तान के लिए अपना योगदान दिया है। जब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया तो सबसे पहले मैं उन्हें देखने गया। संसद के कार्यक्रमों में जाता रहता हूं। वहां लालकृष्ण आडवाणी की इज्जत नहीं होने पर मुझे दुख होता है। 
 
राहुल ने कहा कि विपक्ष के एक वरिष्ठ नेता ने एक दिन मुझे कहा कि मैं जीवनभर कांग्रेस से लड़ता रहा लेकिन अब पता चला कि देश के लिए कांग्रेस कितनी जरूरी है। भाजपा को कांग्रेस ही हरा सकती है। भाजपा-आरएसएस की विचारधारा को कांग्रेस की विचारधारा ही हरा सकती है।
विज्ञापन


2019 में  भाजपा की हार तय

राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में बचकर निकले हैं। कर्नाटक में हारे हैं और अब मध्य प्रदेश-राजस्थान में हम उन्हें हराएंगे। उसके बाद साल 2019 में भाजपा की हार तय ही है। उन्होंने कहा कि हंस-हंस कर नोटबंदी की घोषणा करते समय प्रधानमंत्री ने एक बार भी छोटे व्यापारियों व मजदूरों के बारे में नहीं सोचा। उनका तो सारा धंधा कैश में ही होता है। मोदी सरकार ने चार साल तक देश की जनता के साथ धोखा किया।

जय के बहाने अमित शाह पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिए बिना उन पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री के मित्र जय शाह के पिता इन दिनों इधर-उधर घूम रहे हैं। राहुल ने सवाल किया कि क्या कोई भी व्यापारी 50 हजार को 80 करोड़ रुपये में बदल सकता है। 

अब घबराए हुए हैं मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आजकल प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों में घबराहट सुनाई देती है। मैं सच्चा हूं इसलिए मुझे बोलते समय घबराने की जरूरत नहीं होती। मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के पहले हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन, अब उनके मंत्री ही लोकसभा में कहते हैं कि देश में इस समय सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने कहा था कि भविष्य भारत व चीन का है। चीन तो तेजी से आगे बढ़ रहा है लेकिन हमारे युवा चीन निर्मित मोबाइल फोन खरीदने को मजबूर हैं। पीएम कहते हैं कि देश मेरे भाषणों से चलेगा। काम करने की कोई जरूरत नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें