कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब नेशनल बैंक स्कैम मामले में एक बार फिर प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हीरा व्यापारी
नीरव मोदी देश का 22 हजार करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गया।
उन्होंने कहा कि इसका जिम्मेदार कौन है? पीएम मोदी मौन क्यों है और इसका जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी अलग अलग मंत्रियों को भेजकर इस मामले पर सफाई दिलवा रहे हैं जबकि उन्हें खुद इस मामले पर आकर देश को सच्चाई बतानी चाहिए।