फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy 2018 : नाकआउट चरण के लिए 'वंडर बॉय' पृथ्वी शॉ मुंबई की टीम में शामिल

Sat, 17 Feb 2018 06:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
विज्ञापन

भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन 2018 के कप्तान और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को 21 फरवरी से दिल्ली में होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी के नाकआउट मुकाबलों के लिए 16 सदस्यीय मुंबई टीम में शामिल किया गया है। आदित्य तारे की अगुवाई वाली टीम में नियमित खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड और अखिल हरवाडकर शामिल हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल में शॉ ने न्यूजीलैंड में रिकार्ड चौथा वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली टीम इंडिया की अंडर-19 टीम की अगुवाई की थी। उन्होंने चेन्नई में विजय हजारे ट्रॉफी के लीग चरण के चार मुकाबलों में दो अर्धशतक जमाए थे। गोवा के खिलाफ उन्होंने 53 जबकि राजस्थान के खिलाफ 52 रन बनाए थे।

मुंबई और आंध्र प्रदेश ने ग्रुप सी से नाकआउट चरण के लिए क्वालीफाई किया। मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई धवल कुलकर्णी ही करेंगे। मध्यम गति के गेंदबाज आकाश परकार ने भी टीम में जगह बनायी है जिन्होंने रणजी ट्रॉफी सत्र में प्रभावित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वी शॉ
बता दें कि पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप 2018 अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान पृथ्वी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आईपीएल 2018 के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 1.2 करोड़ में खरीदा है।

टीम इस प्रकार है : 
आदित्य तारे (कप्तान), धवल कुलकर्णी (उप कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, अखिल हरवाडकर, जय बिष्टा, शिवम दुबे, एकनाथ केरकर, आकाश परकार, ध्रुमिल माटकर, रॉयस्टन डायस, शम्स मुलानी, शुभम रंजने, शिवम मल्होत्रा और पृथ्वी शॉ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें