फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: राहुल का मोदी सरकार पर हमला, कहा- वर्तमान की बात बंद कर अब 2047 के सपने दिखा रहा केंद्र

Mon, 09 Jun 2025 03:08 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में चलती ट्रेन से गिरकर चार यात्रियों की मौत और छह घायल होने की घटना के बाद सोमवार को मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्तमान की बात करना बंद कर दिया है, और अब 2047 के सपने दिखा रही है। मोदी सरकार के 11 सालों में कोई जवाबदेही नहीं रही, सिर्फ प्रचार हुआ। 
 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के 11 सालों में कोई जवाबदेही नहीं रही, सिर्फ प्रचार हुआ है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र ने वर्तमान की बात करना बंद कर दिया है और 2047 के सपने दिखा रही है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर कम से कम चार यात्रियों की मौत के बाद आई है, जिसमें भीड़भाड़ के चलते छह लोग गिरकर घायल भी हो गए। राहुल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'जब मोदी सरकार अपने 11 साल के 'सेवा काल' का जश्न मना रही है, तब देश की सच्चाई मुंबई से आ रही एक दुखद खबर में दिख रही है- कई लोग ट्रेन से गिरकर मर गए।'

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'लोकल ट्रेनों के लिए निर्माणाधीन रैकों में स्वचालित दरवाजे लगेंगे', मुंब्रा हादसे के बाद रेलवे का फैसला
विज्ञापन


राहुल का आरोप- भारतीय रेल असुरक्षा-अराजकता का प्रतीक बनी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय रेल करोड़ों लोगों के जीवन की रीढ़ है, लेकिन आज यह असुरक्षा, भीड़भाड़ और अराजकता का प्रतीक बन गई है। उन्होंने लिखा, 'मोदी सरकार के 11 साल- ना कोई जवाबदेही, ना कोई सुधार, सिर्फ प्रचार। सरकार ने 2025 की बात करना बंद कर दिया है और अब 2047 के सपने बेच रही है।'

राहुल गांधी ने घटना पर जताया दुख
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आज देश जिन मुश्किल हालातों से गुजर रहा है, उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा? राहुल गांधी ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: 'हम दिल्ली या महाराष्ट्र नहीं, मोदी-शाह से नहीं डरते', डीएमके सांसद ए. राजा का बयान

दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ हादसा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रेन कसारा की ओर जा रही थी। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि यह हादसा संभवत: दो भीड़भाड़ वाली ट्रेनों के फुटबोर्ड से लटके यात्रियों और उनके बैग के एक-दूसरे से टकराने के कारण हुआ।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें