फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की पीसीपी अध्यक्षों को राय, भाजपा के खिलाफ अपनाएं आक्रामक रुख

Sat, 09 Feb 2019 06:35 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की प्रदेश इकाइयों के प्रमुखों एवं विधायक दल के नेताओं से कहा कि वे अपने राज्यों में भाजपा के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाएं और बेरोजगारी, कृषि संकट और केंद्र की दूसरी ‘विफलताओं’ से जनता को अवगत कराएं। सूत्रों के मुताबिक गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं के साथ बैठक में यह बात कही।

विज्ञापन


बैठक के बाद गांधी ने ट्वीट कर कहा, आज मैंने विधायक दल के नेताओं और पीसीसी अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान हर राज्य में हमारी चुनावी तैयारियों एवं रणनीति की समीक्षा की। उन्होंने कहा, हमने आगामी चुनावों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मैं बैठक में शामिल होने की खातिर दिल्ली आने वाले नेताओं का धन्याद करता हूं। 

बैठक में मौजूद रहे कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने बैठक में शामिल नेताओं से कहा कि भाजपा के खिलाफ देश में आक्रामक रुख अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां हुए भ्रष्टाचार को आक्रामकता से साथ उठाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सकार की विफलताओं विशेषकर बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे को जनता के बीच जोर-शोर से उठाने के साथ संप्रग-1 एवं संप्रग-2 की उपलब्धियों के बारे में भी बताएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें