कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी की नीतियों ने ही कश्मीर में आतंकियों के लिए जगह बनाई है। जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन कर पीएम मोदी ने आतंकियों को शह दिया है।
Modi’s policies have created space for terrorists in Kashmir. Grave strategic blow for India#AmarnathTerrorAttack
— Office of RG (@OfficeOfRG) July 12, 2017
राहुल गांधी ने ट्वीट कर केन्द्र और जम्मू सरकार पर कई आरोप लगाए। राहुल ने एक ट्वीट में लिखा, "मोदी का पर्सनल गेन = भारत की रणनीतिक हानि + निर्दोष भारतीयों के खून का बलिदान।"
Modi’s personal gain= India's strategic loss + sacrifice of innocent Indian blood
— Office of RG (@OfficeOfRG) July 12, 2017
वहीं एक अन्य ट्वीट में राहुल ने बीजेपी-पीडीपी गठबंधन पर निशाना साधते हुए लिखा, "बीजेपी-पीडीपी गठबंधन का क्षणिक लाभ देश के लोगों पर भारी पड़ रहा है।
Short term political gain for Modi from PDP alliance has cost India massively
— Office of RG (@OfficeOfRG) July 12, 2017
वहीं अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले पर गृहराज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि हम निहत्थे लोगों पर हमले की निंदा करते हैं। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की है। कोई भी यात्री डरा हुआ नहीं है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में राज्य पुलिस, सेना और CRPF की तैनाती की गई है। वहीं 7 लोगों की आतंकी हमले में मौत होना दुखद है।
हंसराज ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला के पेट में गोली लगी थी अब वो सही है। बाकी के यात्रियों को भी सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। हमारी सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया जिसके लिए हमने सेना को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हम हमले में पीड़ित परिवारों को मुआवजा देंगे और सुरक्षा में खामियों को दूर करेंगे।