फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS-बीजेपी को टक्कर देने के लिए गीता पढ़ रहे हैं राहुल गांधी

Mon, 05 Jun 2017 06:56 PM IST
amarujala.com- presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
 कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उपनिषद और गीता पढ़ना शुरू कर दिया है। दरअसल, ऐसा वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा से टक्कर लेने के लिए कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने यह बात कही। 
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आजकल मैं गीता और उपनिषद पढ़ रहा हूं ताकि आरएसएस और भाजपा से लड़ सकूं। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कहा कि मैंने आरएसएस के लोगों से पूछा कि मित्र, आप लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं मगर उपनिषद में तो लिखा है कि सभी मनुष्य समान होते हैं। इसका मतलब हुआ कि आप तो अपने धर्म में की गई बातों के विपरीत बात काम कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मूलरूप से भारत को नहीं समझती है और केवल आरएसएस के मुख्यालय नागपुर को समझती है। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के लोग सोचते हैं कि दुनिया का सारा ज्ञान प्रधानमंत्री में से ही निकलता है।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भाजपा-आरएसएस पर पूरे देश पर एक विचारधारा थोपने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह तमिलनाडु में रह रहा हो या उत्तर प्रदेश में, उसे दुखी होने पर अपनी असहमति व्यक्त करने का पूरा अधिकार है।

उन्होंने साफ कहा कि पूरे देश पर एक विचारधारा थोपे जाने को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु के लोगों, उनकी भाषा, संस्कृति और खान-पान की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के राज्यों की तरह ये सभी तमिलनाडु की ताकत हैं। तमिलनाडु की संस्कृति को समझने के लिए उन्होंने तमिल फिल्में देखने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें