कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
- फोटो : file photo
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का रविवार को मऊ और गाजीपुर आएंगे। इस दौरान वह दलित भोज में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के मऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रकुंवर सिंह ने बताया कि रविवार को आजमगढ़ से सुबह 11.30 बजे राहुल गांधी का काफिला मुहम्मदाबाद गोहना तहसील मुख्यालय पहुंचेगा। तिराहे पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वह बड़ा गांव स्थित दलित बस्ती में स्वामी नाथ के घर दलित भोज में भाग लेंगे। यहां से मऊ रवाना होंगे।
राहुल गांधी का मिर्जा हादी का पुरा स्थित फैजी गेट पर स्वागत और संबोधन होगा। सलहाबाद मोड़, मुंशीपुरा, स्वदेशी काटन मिल के गेट पर स्वागत समारोह में भाग लेंगे। जिला अस्पताल में कल्पनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राहुल गांधी गाजीपुर रवाना होंगे।
साढ़े तीन बजे गाजीपुर के मटेहू में स्वागत कार्यक्रम के बाद 4.10 बजे बरही में डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। फिर पांच बजे भड़सर खाट सभा स्थल पहुंचेंगे। यहां शाम छह बजे कार्यक्रम समाप्त होने पर वाराणसी रवाना होंगे।