कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी साल 9 दिसंबर को कहा था, ''सरकार बहस से भाग रही है। अगर मुझे बोलने देंगे तो आप देखेंगे, भूकंप आ जाएगा।'' जानिए इस साल के वो मौके, जब राहुल गांधी लोकसभा में सरकार को घेरकर 'भूकंप' लाए।
1- फेयर एंड लवली योजना
तारीख 2 मार्च 2016 बजट सत्र। राहुल गांधी लोकसभा में बोले, ''उन्होंने (सरकार) एक नई योजना अनाउंस की। फेयर एंड लवली योजना। इस योजना में हिंदुस्तान का कोई भी चोर अपने कालेधन को सफेद कर सकता है।'' इस भाषण के दौरान विपक्ष विरोध जताता है तो राहुल मुस्कुराते हुए कहते हैं, ''अरे बोलने दो भैया, बोलने दो। मोदी जी की फेयर एंड लवली योजना आई है। काले पैसे को आप गोरा कर सकते हो।''