फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के बयान पर रिटायर्ड जनरल का जवाब, समझदार व्यक्ति नहीं देते ऐसे बयान

Wed, 10 Jun 2020 10:27 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेनानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल आरएन सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर निशाना साध रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार देश को बताए कि चीनी सैनिक लद्दाख में घुसे या नहीं। अब इसपर सेनानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल आरएन सिंह का कहना है कि एक समझदार व्यक्ति इस तरह के बयान नहीं दे सकता है।

विज्ञापन

सेनानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा, ‘उन्हें ऐसे सवाल नहीं करने चाहिए कि सरकार क्या कर रही है क्योंकि ये चीजें गुप्त हैं और इन्हें उजागर नहीं किया जा सकता है। उन्हें सरकार का समर्थन करना चाहिए था। एक समझदार व्यक्ति इस तरह का बयान कभी नहीं दे सकता।’
 

चुप्पी से अटकलों को मिला बल: राहुल गांधी
29 मई को कांगऐेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने ट्वीट कर कहा था, 'चीन के साथ सीमा पर हालात को लेकर सरकार की चुप्पी से संकट के समय बड़े पैमाने पर अटकलों व अनिश्चितता को बल मिल रहा है। सरकार को सामने आकर स्पष्ट करना चाहिए और जो हो रहा है उसके बारे में भारत को बताना चाहिए।'
विज्ञापन


सरकार पुष्टि कर सकती है कि कोई चीनी सैनिक भारतीय सीमा में दाखिल नहीं हुआ
तीन जून को एक खबर का हवाला देते हुए राहुल ने ट्वीट किया था, 'क्या भारत सरकार इसकी पुष्टि कर सकती है कि चीन का कोई सैनिक भारतीय सीमा में दाखिल नहीं हुआ?'

सीमा की हकीकत सबको है मालूम
आठ जून को राहुल गांधी ने अमित शाह के बयान पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था, 'सब को मालूम है ‘सीमा’ की हकीकत लेकिन, दिल को खुश रखने को, ‘शाह-यद’ ये ख्याल अच्छा है।' इसका जवाब देते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि मिर्जा गालिब का ही शेर थोड़ा अलग अंदाज में है। ‘हाथ’ में दर्द हो तो दवा कीजै, ‘हाथ’ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै..'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें