फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'कांग्रेस सत्ता में आई तो मछुआरों को 10 लाख का बीमा कवर देंगे', कर्नाटक में राहुल का बड़ा बयान

Thu, 27 Apr 2023 08:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेंगलुरु

सार

राहुल गांधी ने कहा कि 15 लाख का वादा किया था, प्रति वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का वादा किया था। इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। जब मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो मुझे सदन से निकाल दिया।
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा वादा किया है। उन्होंने कर्नाटक की सत्ता में उनकी पार्टी के आने पर मछुआरों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर देने का वादा किया। राहुल ने कर्नाटक में कांग्रेस के सत्ता में आने पर प्रति मछुआरा एक लाख रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज देने, एक दिन में एक से लेकर 500 लीटर डीजल तक प्रतिलीटर 25 रुपये की सब्सिडी देने का वादा किया।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उडुपी में मछुआरा समुदाय के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद हम मछुआरों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर देंगे। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि कांग्रेस सरकार मछुआरों की जरूरतों के प्रति बहुत संवेदनशील होगी। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपके हितों की रक्षा हो। उन्होंने कहा कि जैसे ही कर्नाटक में कांग्रेस सरकार सत्ता में आएगी, हम 5वीं गारंटी लागू करेंगे कि सभी महिलाएं सार्वजनिक परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं।
 
कांग्रेस ने की है कौन-कौन सी गारंटी की बात
  • ‘गृह ज्योति’ योजना के तहत हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली
  • ‘गृह लक्ष्मी’ योजना के तहत परिवार की प्रत्येक प्रमुख महिला को 2,000 रुपये प्रति माह
  • ‘अन्न भाग्य’ के तहत बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को हर महीने 10 किलोग्राम चावल
  • ‘युवा निधि’ के तहत बेरोजगार स्नातकों को प्रति माह 3,000 रुपये तथा डिप्लोमा धारकों को दो साल के लिए 1,500 रुपये प्रति माह
  • पांचवीं चुनावी ‘गारंटी’ के तहत राज्य में सार्वजनिक परिवहन की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का वादा किया।
विज्ञापन

भाजपा पर निशाना साधा
इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलुरु में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 15 लाख का वादा किया था, प्रति वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का वादा किया था। इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। जब मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो मुझे सदन से निकाल दिया। मैंने सिर्फ ये पूछा था कि प्रधानमंत्री जी आप भ्रष्टाचार की बात करते हो पर कर्नाटक में जो हो रहा है उनको तो आप देखते नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें