फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: 'कांग्रेस सरकार बनते ही करवाएंगे जातिगत जनगणना', तेलंगाना में रैली में राहुल गांधी ने किया वादा

Thu, 19 Oct 2023 05:55 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना में कांग्रेस की चल रही 'विजयभेरी' यात्रा के दौरान भूपालपल्ली से पेद्दापल्ली के रास्ते में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, देश में सबसे बड़ा मुद्दा जाति जनगणना है।
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की बयानबाजी और घोषणाएं बढ़ती जा रही है। तमाम दलों ने अपने तरीकों के जरिए लोगों को रिझाने के लिए कई हथकंडे अपनाए हैं। कोई जाति जनगणना, कोई मुफ्त योजनाओं की घोषणा की बात कर रहा है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए तेलंगाना पहुंचे। राज्य में पहुंचते ही उन्होंने जनता से वादा किया कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो निश्चित तौर पर हम पूरे देश में जातिगत जनगणना कराएंगे। ऐसा ही हम तेलंगाना में सरकार बनने पर भी करेंगे। 

विज्ञापन


तेलंगाना में कांग्रेस की चल रही 'विजयभेरी' यात्रा के दौरान भूपालपल्ली से पेद्दापल्ली के रास्ते में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, देश में सबसे बड़ा मुद्दा जाति जनगणना है। यह "एक्स-रे" है, जो दलितों, आदिवासियों और ओबीसी की स्थिति पर प्रकाश डालेगा। उन्होंने कहा कि यह जनगणना निर्धारित करेगी कि देश का धन कैसे खर्च किया जाना चाहिए।

मोदी सरकार और केसीआर पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने पूछा कि वे जाति जनगणना कब कराएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और कर्नाटक को जाति जनगणना कराने के लिए कहा गया है। अब तेलंगाना के सपनों को पूरा करने के लिए जाति जनगणना करानी होगी। मैं आपसे वादा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में जाति जनगणना कराएगी। उन्होंने पूछा, 'मेरा सवाल यह है कि क्या देश में ओबीसी की आबादी सिर्फ पांच प्रतिशत है?'
विज्ञापन


वहीं राहुल गांधी ने कहा, बीआरएस, भाजपा और एआईएमआईएम कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हैं और उन्होंने अपना आरोप दोहराया कि केंद्र की भाजपा सरकार उन्हें डराने के लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। राहुल गांधी ने पूछा कि अगर तेलंगाना के मुख्यमंत्री वास्तव में भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं तो उनके खिलाफ कोई मामले क्यों नहीं हैं और उनके खिलाफ कोई ईडी, आईटी और सीबीआई जांच क्यों नहीं हुई। राहुल गांधी ने कहा, मैं भाजपा के खिलाफ लड़ता हूं और मेरे खिलाफ चौबीस मामले हैं। मुझे संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया और मेरा घर छीन लिया गया। मेरी लड़ाई आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें