फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: 'राहुल चाहते हैं कि चीन के सामने आत्मसमर्पण कर दे भारत', भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा हमला

Tue, 03 Jan 2023 02:37 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

सुधांशु त्रिवेदी ने जवाहरलाल नेहरू की 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा कि इंडिया की खोज गांधी परिवार की चार पीढ़ियों से चल रही है।
विज्ञापन
राहुल गांधी और सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के मुद्दे पर राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने भी आक्रामक रुख अपना लिया है। भाजपा प्रवक्ता  सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को सदा भ्रमित रहने वाला नेता करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अपनी यात्रा के दौरान भ्रम का शिकार हो गए हैं। केवल देश भर में यात्रा करके भारत को नहीं समझा जा सकता है। आपको भारतीयता तो समझने की जरूरत है।

विज्ञापन


सुधांशु त्रिवेदी ने जवाहरलाल नेहरू की 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा कि इंडिया की खोज गांधी परिवार की चार पीढ़ियों से चल रही है।  त्रिवेदी ने  सीमा पर तनाव पर राहुल गांधी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है कि भारत को चीन के सामने उसी तरह आत्मसमर्पण करना चाहिए, जैसे उनकी पार्टी की सरकार के दौरान होता था। 

भाजपा नेता ने कहा कि साक्षात्कार सदा भ्रमित और तनावग्रस्त रहने वाले नेता और भ्रमित फिल्म स्टार के बीच बातचीत थी। त्रिवेदी ने कहा कि लेकिन उन्होंने भारत का भ्रम दूर कर दिया है... चीन पर उनका बयान संकेत दे रहा है कि भारत को चीन के आगे झुक जाना चाहिए। 
विज्ञापन


कमल हासन से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा था निशाना
भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने अभिनेता से नेता बने कमल हासन से मुलाकात की। इस दौरान राहुल ने उनसे चीन समेत कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। 23 मिनट की इस बातचीत में  राहुल गांधी ने कमल हासन से कहा कि सेना ने साफ कहा है कि चीन हमारी जमीन पर बैठा है, लेकिन पीएम ने कहा कि हमारी जमीन पर कोई नहीं आया। राहुल ने आगे कहा कि चीन से केवल भारत ही लड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें