वाम मोर्चा नीत एलडीएफ सरकार पर गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए कथित अनुबंध से संबंधित विवाद को लेकर प्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देखना चाहते हैं कि ये बड़े जहाजों से क्या करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मैं प्रतिस्पर्धा में विश्वास रखता हूं, लेकिन अनुचित प्रतिस्पर्धा में नहीं। सभी खिलाड़ियों के हिस्से में बराबर का मैदान होना चाहिए।'' केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ विपक्ष ने वाम मोर्चे की सरकार पर गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए अमेरिका की एक कंपनी के साथ कथित अनुबंध को लेकर कई तरह के आरोप लगाए हैं और इस मुद्दे के बीच ही राहुल गांधी का मछुआओं के साथ बातचीत करना राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण है।
अमेरिकी कंपनी को लेकर विवाद के बीच मुख्यमंत्री पी विजयन ने संबंधित अधिकारियों को अमेरिकी कंपनी ईएमसीसी और केरल राज्य इन्लैंड नेविगेशन कॉर्पोरेशन (केएसआईएनसी) के साथ समझौता ज्ञापन रद्द करने और किन परिस्थितियों में इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए, इसकी जांच करने के निर्देश दिए थे।
मोदी सरकार पर राहुल ने लगाया यह आरोप
राहुल ने इस दौरान ईंधन के बढ़ती कीमतों के लिए मोदी सरकार को घेरा। राहुल ने कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल की कीमत घट रही है, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ रही हैं। आपके जेब से ये पैसा लिए जा रहा है और भारत के 2-3 बिजनेसमैन को दिया जा रहा है। मैं आपको सुनिश्चित करना चाहूंगा कि इस पैसा का ज्यादा हिस्सा आपके जेब में आए।