फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: राहुल गांधी के फिक्सिंग वाले आरोप पर भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग, महाराष्ट्र में वार-पलटवार तेज

Sun, 08 Jun 2025 05:38 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Politics: राहुल गांधी के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में गड़बड़ी के आरोपों ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है। एक ओर भाजपा इसे जनता के फैसले का अपमान बता रही है, वहीं कांग्रेस ने चुनाव आयोग की चुप्पी और भाजपा की सफाई पर दावा किया कि सच में मैच फिक्सिंग हुई है।
विज्ञापन
राहुल के बयान पर महाराष्ट्र में राजनीति - फोटो : PTI / ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में 2024 के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से लगाए गए 'मैच फिक्सिंग' के आरोपों ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी ने एक अखबार में लेख लिखकर चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए, जिसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rahul Gandhi Vs EC: राहुल के आरोपों पर चुनाव आयोग की दो टूक; विपक्ष के नेता सीधे भेजें पत्र, तभी जवाब देंगे

सीएम फडणवीस ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, 'मैं राहुल गांधी से बस एक बात कहना चाहता हूं कि वो पूरी जिंदगी एक ही गलती करते रहे, गंदगी उनके चेहरे पर थी, लेकिन वो आईना साफ करते रहे।'
विज्ञापन

 
 

देवेंद्र फडणवीस, सीएम महाराष्ट्र - फोटो : PTI
सीएम फडणवीस ने एक लेख के जरिए कहा कि राहुल गांधी जनता के फैसले को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए लोकतंत्र और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता बार-बार जनमत का अपमान कर रहे हैं।
 

हर्षवर्धन सपकाल, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : ANI
कांग्रेस का पलटवार: चुनाव आयोग पर उठे सवाल
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इसे 'जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश' बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने अभी तक राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं दिया है, जबकि लोकतंत्र के लिए पारदर्शिता बेहद जरूरी है। उन्होंने मांग की कि राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एस. चोकलिंगम और पूर्व अतिरिक्त सीईओ किरण कुलकर्णी का नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि 'वोट चोरी' की सच्चाई सामने आ सके। सपकाल ने आरोप लगाया कि फडणवीस खुद को न्यायधीश की तरह पेश कर रहे हैं, जबकि असल में उनकी सरकार की भूमिका भ्रष्ट पुलिस अधिकारी जैसी लगती है। उन्होंने कहा कि फडणवीस का लेख सिर्फ एक डैमेज कंट्रोल है जो दिल्ली के निर्देश पर लिखा गया लगता है।
 
 
विज्ञापन

रमेश चेन्निथला, कांग्रेस नेता - फोटो : ANI
चेन्निथला का आरोप-EC की चुप्पी+BJP की सफाई = मैच फिक्सिंग
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि जब बीजेपी नेता राहुल गांधी के सवालों का जवाब दे रहे हैं और चुनाव आयोग चुप है, तो इससे साफ है कि कुछ न कुछ गड़बड़ है। 'बीजेपी की ओर से जवाब आना ही साबित करता है कि मैच फिक्सिंग हुई है।' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कभी लोकतंत्र की मिसाल था, लेकिन अब वहां चुनावी धोखाधड़ी से लोकतांत्रिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है। चेन्निथला ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव में सीसीटीवी फुटेज जारी करने के आदेश को भी नियम बदलकर रोका। साथ ही महाराष्ट्र में मतदाता सूची में हेरफेर, फर्जी वोटिंग और वोट प्रतिशत में कृत्रिम इजाफा जैसे आरोप भी लगाए।

यह भी पढ़ें - Shiv Sena Leader Murder Case: पालघर शिवसेना नेता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर शिकंजा;  सिलवासा से गिरफ्तार

कांग्रेस की मांग- चुनाव आयोग दे स्पष्ट जवाब
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह राहुल गांधी और जनता के सवालों का ईमानदारी से जवाब दे। उन्होंने आरोप लगाया कि मार्कडवाडी में ईवीएम गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद रिगिंग की आशंका वाली जगहों पर दोबारा मतदान कराने से इनकार करना एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें