भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अरुणाचल प्रदेश में राहुल गांधी।
- फोटो : फेसबुक/राहुल गांधी
न्याय यात्रा का मकसद लोगों की पीड़ा को उठाना: राहुल गांधी
पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में रात्रि विश्राम के बाद आज न्याय यात्रा का दूसरा चरण असम से शुरू हुआ। राहुल गांधी ने कहा, यह यात्रा न्याय के लिए है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि यात्रा का मकसद पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों की पीड़ा को आवाज देना है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। 6,713 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का समापन मुंबई में होगा।