फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: आज लद्दाख का दौरा कर सकते हैं राहुल गांधी, कई कार्यक्रमों में कर सकते हैं शिरकत

Thu, 17 Aug 2023 06:39 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पार्टी सूत्रों ने उनके किसी कार्यक्रम का खुलासा नहीं किया।

विज्ञापन


बता दें, इससे पहले राहुल गांधी ने दो बार जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था, लेकिन वह लद्दाख नहीं जा पाए थे। इसी साल जनवरी में राहुल ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। इसके बाद फरवरी में वह एक बार फिर निजी यात्रा पर जम्मू-कश्मीर गए थे।

सितंबर के दूसरे सप्ताह से यूरोप दौरे पर जा सकते हैं राहुल गांधी
सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सितंबर के दूसरे सप्ताह से यूरोप के दौरे पर जा सकते हैं। उनकी इस यात्रा में तीन देशों बेल्जियम, नॉर्वे और फ्रांस शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान राहुल गांधी यूरोपीय संघ के सांसदों, भारतीय प्रवासियों और विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


इस साल मई में राहुल गांधी ने अमेरिका का दौरा किया था।  कांग्रेस नेता ने इस दौरान सैन फ्रांसिस्को, वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क शहरों में भारतीय प्रवासियों, उद्यम पूंजीपतियों और कानून निर्माताओं के साथ-साथ अन्य लोगों से बातचीत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें