फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: राहुल गांधी ने लॉन्च की 'हेलो डॉक्टर' हेल्पलाइन, डॉक्टरों से जुड़ने की अपील

Sat, 01 May 2021 03:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन की शुरुआत की है। बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक चार लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 32 लाख के पार हो गई है।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मेडिकल सलाह हेल्पलाइन का उद्घाटन किया। इस हेल्पलाइन से कोविड-19 महामारी से संक्रमित लोगों की मदद की जाएगी। इसके साथ ही पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने चिकित्सकों से इस लड़ाई में शामिल होने की अपील की। बता दें कि देश इस समय कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है और सक्रिय मामलों के आंकड़े में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा, 'भारत को एक साथ खड़े होने की और लोगों की मदद करने की जरूरत है। हमने एक चिकित्सकीय सलाह हेल्पलाइन 'हेलो डॉक्टर' की शुरुआत की है।' उन्होंने एक फोन नंबर भी साझा किया और कहा कि चिकित्सकीय परामर्श के लिए +919983836838 पर कॉल करें। बता दें कि शनिवार को देश में चार लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए थे।


 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमें चिकित्सकों और मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की जरूरत है। कृपया हमसे जुड़ें। इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह स्थिति को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि इस महामारी से दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई, लेकिन जवाबदेही 'जीरो' है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के चार लाख एक हजार 993 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर एक करोड़ 91 लाख 64 हजार 969 हो गई। इसके अलावा 3523 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर दो लाख 11 हजार 853 हो गई है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें