फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलने या सवाल पूछने पर जेल में डाल दिया जाता है: राहुल गांधी

Fri, 04 Oct 2019 11:22 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता प्रकट करते राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के बांदीपुर टाइगर रिजर्व से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 766 पर रात के समय यातायात प्रतिबंधित होने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए वायनाड पहुंचे हैं। भीड़ हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखने वाली 49 हस्तियों के खिलाफ बिहार में मामला दर्ज होने पर राहुल गांधी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसा माहौल हो गया है कि पीएम के खिलाफ कुछ भी बोलने वाले को जेल में डाल दिया जाता है।

विज्ञापन



शुक्रवार सुबह वायनाड सांसद राहुल गांधी उन युवा नेताओं से मिले जिन्होंने इसके विरोध में भूख हड़ताल कर रखी है। 10 दिनों से जारी इस हड़ताल को 'डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया', यूथ कांग्रेस और यूथ लीग के कार्यकर्ताओं ने आयोजित किया है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मैं केरल और कर्नाटक को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 766 पर यात्रा प्रतिबंध का विरोध करते हुए, भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं के साथ एकजुटता के साथ खड़े होने के लिए केरल के वायनाड में हूं। इससे पहले मैंने उन लोगों से मुलाकात की, जिनको लंबे समय तक उपवास रखने से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन पर अपनी बात रखते हुए राहुल गांधी ने इससे पहले कहा कि बांदीपुर रिजर्व से होकर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर 9 घंटों तक ट्रैफिक प्रतिबंधित करने से केरल और कर्नाटक दोनों राज्यों की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि मैं उन सभी युवाओं के साथ एकजुटता के साथ खड़ा हूं जिन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा प्रतिबंध को लेकर 25 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी किया हुआ है। 

केरल पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार को यहां पर घेरा उन्होंने सरकार से बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर सवाल किया। उन्होंने देश में बेरोजगारों की बढ़ रही संख्या पर चिंता जगाई। 

केरल के वायनाड में राहुल गांधी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी अर्थव्यवस्था थी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा द्वारा बर्बाद कर दी गई है। उन्हें इसका जवाब देना होगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, क्यों उन्होंने देश में बड़े पैमाने पर रोजगारहीनता पैदा की है? मेरे विचार से नरेंद्र मोदी को इस विषय पर बात करना चाहिए। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें