फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली-गली में शोर है, हिंदुस्तान का चौकीदार चोर है : राहुल

Thu, 20 Sep 2018 09:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वे देश के चौकीदार बनना चाहते हैं, लेकिन अब देशवासियों के दिल से एक नई आवाज उठ रही है कि गली-गली में शोर है हिंदुस्तान का चौकीदार चोर है। राजस्थान के आदिवासी जिले डूंगरपुर के सागवाड़ा में हुई सभा में उन्होंने किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या की तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात, राफेल डील, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, बढ़ती महंगाई, जीएसटी जैसे कई मुद्दे उठाए। 

विज्ञापन


राजस्थान के डूंगरपुर में राहुल एक सभा को कर रहे थे संबोधित

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हिंदुस्तान के कुछ लोगों के जरूर अच्छे दिन आ गए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि विजय माल्या ने खुद बोला कि वह भारत छोड़ने से पहले तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलकर गए थे। जब नौ हजार करोड़ चोरी करके माल्या देश से भागता है तो वित्त मंत्री से मिलते हैं। उसके देश से भागने की जानकारी भाजपा सरकार को होने के बावजूद वह चुप रही। 

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी उद्योगपति अनिल अंबानी को 1600 करोड़ रुपये का एक राफेल विमान खरीदने का महंगा ठेका देते हैं। जब लोकसभा में सवाल उठाया, तो मोदी मुझसे आंख नहीं मिला पाए। उन्होंने कहा कि मोदी केवल पांच-सात हजार लोगों को लाभ देने के लिए बुलेट ट्रेन ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार आई तो गब्बर सिंह टैक्स को बदलकर हम जीएसटी बना देंगे। कुछ लोग हवाईजहाज में उड़ रहे हैं, लेकिन, छोटे दुकानदार आज तक समझ नहीं पाए कि ये गब्बर सिंह टैक्स क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें