फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: कोच्चि में राहुल गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- BJP चाहती है सत्ता का केंद्रीकरण

Mon, 19 Jan 2026 04:31 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

कोच्चि में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सत्ता का केंद्रीकरण चाहती है, जबकि कांग्रेस विकेंद्रीकरण में यकीन रखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कुछ कॉर्पोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए जनता की आवाज दबा रही है।
 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कोच्चि में आरएसएस और भाजपा पर तीखा हमला बोला। स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों की महापंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों विचारधाराओं में साफ अंतर है। आरएसएस और भाजपा सत्ता के केंद्रीकरण में भरोसा करते हैं और चाहते हैं कि सारी ताकत एक जगह सिमट कर रह जाए। राहुल गांधी ने कहा कि इसके ठीक उलट, कांग्रेस सत्ता के विकेंद्रीकरण की पक्षधर है। पार्टी का मानना है कि शक्ति को एक जगह रखने के बजाय उसे आम लोगों और स्थानीय निकायों में बांटा जाना चाहिए।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने लगाए आरोप
राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा चाहती है कि देश में सब लोग चुप रहें और सिर्फ कुछ चुनिंदा कॉर्पोरेट ही तरक्की करें। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय संपत्तियों पर कब्जा करने की चाह रखने वाले कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लोगों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने केरल की जनता के साहस की तारीफ करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "मैं 100 फीसदी यकीन के साथ कह सकता हूं कि कोई भी केरल के लोगों को चुप नहीं करा सकता।"

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Kerala Visit: क्या चुनावी बिगुल फूंकेंगे राहुल? कोच्चि में कांग्रेस की KPCC महापंचायत पर नजरें
विज्ञापन


एम लीलावती को प्रियदर्शिनी साहित्य पुरस्कार से किया सम्मानित
इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को 98 वर्षीय वरिष्ठ लेखिका और शिक्षाविद् एम लीलावती को 'प्रियदर्शिनी साहित्य पुरस्कार' से सम्मानित किया। राहुल ने लीलावती को देश के लिए एक प्रेरणा बताया और उनकी तारीफ की। राहुल गांधी ने लीलावती के विचारों का समर्थन करते हुए कहा "महान राष्ट्र खामोशी पर नहीं, बल्कि अपनी राय व्यक्त करने पर बनते हैं। जब लोग गलत होते देखकर भी चुप रहते हैं, तो यह खतरनाक है।"
विज्ञापन


लीलावती ने दान की पुरस्कार राशि
पुरस्कार स्वीकार करते हुए लीलावती ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि वह भारत को राहुल और प्रियंका गांधी के हाथों में सुरक्षित देखती हैं। उन्होंने अपनी पुरस्कार राशि राजीव गांधी फाउंडेशन को दान कर दिया। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के संघर्षों की सराहना की और वायनाड के साथ उनके विशेष जुड़ाव पर खुशी जाहिर की।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें