फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफिले पर हुए हमले पर राहुल बोले- पीएम मोदी द्वारा घटना की निंदा नहीं करने से अफसोस

Sat, 05 Aug 2017 01:26 PM IST
amarujala.com- Presented By- अनंत पालीवाल
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : self
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को संसद भवन में पीएम मोदी पर जमकर बरसे। शुक्रवार को गुजरात के बानसकांठा में उनके काफिले पर हुए हमले पर पीएम मोदी की तरफ से निंदा नहीं करने पर अफसोस जताते हुए कहा कि जो खुद घटना को अंजाम देता है, वो निंदा कैसे कर सकता है। राहुल ने कहा कि पत्थरबाजी करना भाजपा और आरएसएस की राजनीति का तरीका है, इस पर क्या कह सकते हैं। 
विज्ञापन

  Jo apne aap kaam karta hai, wo condemn kaise karega?: Congress Vice President Rahul Gandhi on being asked about no condemnation from PM pic.twitter.com/R0aC367VA4 — ANI (@ANI_news) August 5, 2017
 
  Modi ji aur BJP-RSS ka rajneeti ka tareeka hai, kya keh sakte hain?: Congress Vice President Rahul Gandhi on attack on his convoy in Gujarat pic.twitter.com/YAF0grcvOx — ANI (@ANI_news) August 5, 2017
विज्ञापन



गुजरात में राहुल गांधी की कार पर हुए पथराव को लेकर मुख्यमंत्री विजय रुपानी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए अतिरिक्त डीजी रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया गया है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।   Govt has appointed Add DG rank officer to investigate in detail&will tk strict action agnst those found responsible: Gujarat CM #RahulGandhi pic.twitter.com/jKqWOjPDgW — ANI (@ANI_news) August 4, 2017


बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों में आई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद गुजरात में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थें।

 गुजरात के बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला बनासकांठा में एक जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के बीच आना चाहता था और आपसे कहना चाहता था कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ है। इस दौरान राहुल गांधी को भीड़ में से कुछ आक्रोशित लोगों ने काले झंडे दिखाए और मोदी- मोदी के नारे लगाए हैं। लोगों की इस प्रतिक्रिया पर राहुल ने कहा कि आने दो आने दो, ये काले झंडे यहां लगाने दो, ये घबराए हुए लोग हैं, हमें इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।  Gujarat: Aap sabhi ke beech aana chahta tha aur kehna chahta tha ki Congress party aapke saath hai- Congress VP Rahul Gandhi in Banaskantha pic.twitter.com/NYvnqKRuHf — ANI (@ANI_news) August 4, 2017 Aane do aane do, yeh kale jhande yahan lagane do, ghabraye hue yeh log, koi farak nahi padta humein : Cong VP Rahul Gandhi in Banaskantha pic.twitter.com/SH5OAMXsoG — ANI (@ANI_news) August 4, 2017 बनासकांठा बाढ़ पीढ़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी के काफिले पर भीड़ में कुछ आक्रोशित लोगों ने पथराव किया है। पथराव से राहुल गांधी पूरीतरह से सुरक्षित हैं हालांकि पथराव से उनकी गाड़ी का शीशा जरूर टूट गया है।कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी के गुंड्डों ने राहुल पर हमला किया। उन्होंने कहा कि यह सबकुछ पहले  से प्रायोजित है। राहुल ने लोगों की ऐसी प्रतिक्रिया पर कहा कि ना गुजरात में हमारी सरकार है और ना ही केंद्र में।  BJP goons attack Cong VP Rahulji's car in Lal Chowk, Dhanera, Banaskanta, Gujarat. Disgusting & disgraceful: RS Surjewala, Cong on Twitter pic.twitter.com/LebtcJgZRq — ANI (@ANI_news) August 4, 2017 राहुल पर पथराव करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  The person who threw stones at #RahulGandhi's car has been detained, says #Banaskantha SP #NeerajBadgujar; Rahul escapes unhurt — Press Trust of India (@PTI_News) August 4, 2017
Gujarat: Black flags shown to Congress VP Rahul Gandhi in Banaskantha. pic.twitter.com/qZ7aHdAU1D — ANI (@ANI_news) August 4, 2017 मामले में अपने काफिले पर हुए पथराव के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी के नारों, काले झंडे और पत्थरों से हम पीछे हटने वाले नहीं। उन्होंने आगे कहा किहम पूरी ताकत लोगों की मदद करने में लगाएंगे।  नरेंद्र मोदी जी के नारों से, काले झंडों से और पत्थरों से हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, हम अपनी पूरी ताकत लोगों की मदद करने में लगाएंगे — Office of RG (@OfficeOfRG) August 4, 2017
Modi ke naroon,kale jhande aur patharon se hum peeche hatne wale nahi.Hum puri takat logon ki madad karne mein lagayenge,tweets Rahul Gandhi — ANI (@ANI_news) August 4, 2017

बता दें कि इसके पहले राहुल गांधी राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों में आई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। गौरतलब है कि हालही में पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा था। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें