फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: रायबरेली या वायनाड में कौन सी लोकसभा सीट अपने पास रखें राहुल गांधी? असमंजस में कांग्रेस नेता

Wed, 12 Jun 2024 02:34 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड

सार

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 में रायबरेली और वायनाड से सांसद चुने गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इन दिनों काफी असंमजस की स्थिति में हैं, कि वो कौन लोकसभा सीट को अपने पास रखें और कौन सीट छोड़ें। हालांकि राहुल गांधी का कहना है कि आखिरी फैसला कोई भी हो, लेकिन उनको दोनों लोकसभा सीटें रखने में खुशी होगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी की वायनाड में कार्यकताओं से मुलाकात - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल 99 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो लोकसभा सीट वायनाड और रायबरेली से जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम आने के बाद राहुल गांधी ने मलप्पुरम में बातचीत के दौरान वायनाड की जनता को दूसरी बार उन्हें सांसद चुनने के लिए धन्यवाद दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे सामने एक दुविधा है कि या तो मैं वायनाड या रायबरेली से सांसद रहूं। लोकसभा चुनाव में भारी मतों से दूसरी बार जीत हासिल करने के बाद पहली बार केरल पहुंचे राहुल गांधी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि मुझे भगवान से कोई निर्देश नहीं मिलता है, जैसा प्रधानमंत्री कहते रहते हैं। 

विज्ञापन

राहुल गांधी की वायनाड में कार्यकर्ताओं से मुलाकात - फोटो : PTI
पीएम मोदी पर राहुल ने कसा तंज
प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भगवान ने प्रधानमंत्री को निर्देश दिया है कि वो देश के बड़े और अहम एयरपोर्ट और पावर प्लांट्स अडानी को सौंप दें। लेकिन मैं एक इंसान हूं और मेरे लिए मेरे देशवासी ही भगवान हैं। जिससे मेरे लिए ये आसान है कि मैं लोगों से बात करूं और वो मुझे बताएं कि मुझे क्या करना चाहिए। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव की लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई थी, और नफरत को प्यार, अहंकार को विनम्रता ने हराया है।

विज्ञापन

राहुल गांधी की वायनाड में कार्यकर्ताओं से मुलाकात - फोटो : PTI
केंद्र में बनी है अपंग सरकार- राहुल

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अब अपना व्यवहार बदलना होगा, क्योंकि देश के लोगों ने एक सीधा संदेश दिया है। वहीं कांग्रेस नेता केंद्र की मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र में एक अपंग सरकार बनी है। बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में 240 सीटों पर जीत हासिल की है, और अपने गठबंधन के सहयोगियों की मदद से देश में सरकार का गठन किया है। आम चुनाव में बीजेपी 240, कांग्रेस 99, समाजवादी पार्टी 37, टीएमसी 29, डीएमके 22, तेलुगु देशम पार्टी ने 16 और जनता दल (यूनाइटेड) ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें