फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: विश्व कप के बीच बुमराह को लगा रग्बी का चस्का, NFL स्टार मीका पार्सन्स के साथ खेलते हुए आए नजर

Wed, 12 Jun 2024 01:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

डलास काउबॉय के लाइनबैकर मीका पार्सन्स और भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूयॉर्क में एक-दूसरे के खेलों में हाथ आजमाया।
विज्ञापन
बुमराह-पार्सन्स - फोटो : ANI/NFL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन हो रहा है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्हें अपे शुरुआती दोनों मैचों में जीत मिली है। अब बुधवार को रोहित शर्मा की सेना का अमेरिका से भिड़ंत होगी। इस बीच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अमेरिकन फुटबॉल यानी रग्बी खेलते देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

मीका से मिले बुमराह
डलास काउबॉय के लाइनबैकर मीका पार्सन्स और भारतीय तेज गेंदबाज दोनों ने न्यूयॉर्क में एक-दूसरे के खेलों में हाथ आजमाया। बुधवार को दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्पोर्ट्स लीगों में से एक, नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर मीका की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हाथ आजमा रहे हैं, जबकि बुमराह एनएफएल स्टार के साथ रग्बी खेल रहे हैं। तस्वीरों में बुमराह मीका के साथ कुछ क्रिकेट टिप्स भी शेयर करते नजर आए।
विज्ञापन

शाह ने भी किया था दौरा
अंतरराष्ट्रीय खेल सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इससे पहले न्यूयॉर्क में नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) मुख्यालय का दौरा किया था। इस दौरान शाह ने एनएफएल कमिश्नर रोजर गुडेल और उनकी टीम के साथ दोनों खेलों के विकास पर चर्चा की। इसमें सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, नवीन विचारों का आदान-प्रदान करने और प्रशंसकों की सहभागिता और अनुभवों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें