फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EC: 'अब भी लिखित शपथ पत्र देने या देश से माफी मांगने का समय है', राहुल को आयोग की दो-टूक; शिवकुमार ने कसा तंज

Mon, 11 Aug 2025 10:54 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/बंगलूरू
विज्ञापन
चुनाव आयोग और राहुल गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से कल जारी नोटिस, महाराष्ट्र और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से भेजे गए रिमाइंडर के बाद चुनाव आयोग ने अपना फिर दोहराया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पास अभी भी कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पहले पत्र पर लिखित शपथ पत्र देने या देश से माफी मांगने का समय है।

विज्ञापन


इस बीच कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से राहुल को दिए गए नोटिस पर उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, 'वे नोटिस देने वाले कौन होते हैं? मैंने उन्हें नोटिस दिया है। हमारे पास नोटिस देने का अधिकार है। हमने चुनाव कानूनी तौर पर जीता है। लोकतंत्र में चुनाव कानूनी तौर पर होने चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें