राष्ट्रपति चुनाव के बदले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ध्यान किसान और बेरोजगारी के मुद्दे पर है। नानी से मिलने इटली गए राहुल स्वदेश लौटने के बाद किसानों की समस्या और बेरोजगारी के मुदे को लेकर देशव्यापी आंदोलन करेंगे। उनके करीबी नेता आंदोलन की रूपरेखा बनाने में जुटे हुए हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष के एक करीबी नेता का कहना है कि राहुल गांधी सांकेतिक राजनीति के बजाय देश के असल मुद्दों के जरिए केंद्र सरकार को घेरेंगे। देश में अलग—अलग राज्यों में किसान आत्महत्या को मजबूर है। और युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। लेकिन इन रियल मुद्दों से सरकार ने जनता का ध्यान बंटाया हुआ है। मगर राहुल गांधी देशव्यापी दौरा कर केंद्र सरकार की किसान और रोजगार नीति को जनता के सामने बेनकाब करेंगे।