फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का बड़ा हमला, राफेल डील में सरकार ने किया घोटाला, देश जानता है पेरिस क्यों गए थे पीएम मोदी

Wed, 07 Feb 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर एक बार फिर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्री कह रही हैं कि वह राफेल एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए भुगतान की गई राशि का खुलासा नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि इसका क्या मतलब है? राहुल गांधी ने कहा कि इसका मतलब सिर्फ घोटाला है।  
विज्ञापन


पूरा देश जानता है कि पीएम मोदी व्यक्तिगत रूप से पेरिस गए थे। उन्होंने इस सौदे को बदल दिया है। आपको बता दें कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में बताया था कि फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान के जो सौदे हुए हैं वह दो देशों की सरकारों के बीच का समझौता है। इसलिए इसे गुप्त रखा जाएगा। इसके बाद सदन में सपा नेता नरेश अग्रवाल ने पूछा था कि सरकार इस सौदे का विवरण क्यों नहीं देना चाहती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार ने खरीद के सौदे से ज्यादा कीमत अदा की

निर्मला सीतारमण
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में अनियमितताएं बरती गईं हैं। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने खरीद के सौदे से ज्यादा कीमत अदा की गई है। वहीं रक्षा मंत्री ने इन सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि यह सारी बातें निराधार हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने पूर्व के सौदे से कम कीमत पर विमानों की खरीद के सौदे किए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें