फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायनाड की आदिवासी लड़की सिविल सेवा में चयनित, राहुल गांधी ने दी बधाई

Sat, 06 Apr 2019 11:54 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी-श्रीधन्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केरल के वायनाड की रहने वाली एक आदिवासी लड़की के संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में चयनित होने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बधाई दी। कहा जा रहा है कि चयनित प्रतिभागी केरल की पहली आदिवासी लड़की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राहुल गांधी इस बार अमेठी के साथ वायनाड से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। केरल के वायनाड जिले की रहने वाली श्रीधन्या (22) ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 में 410वीं रैंक हासिल की है।

गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'श्रीधन्या सुरेश सिविल सेवा में चयनित होने वाली वायनाड की पहली आदिवासी लड़की हैं। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने उनके सपने को सच किया। मैं श्रीधन्या एवं उनके परिवार को बधाई देता हूँ और करियर में उनकी अपार सफलता की कामना करता हूं।' 
विज्ञापन

 
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन  ने भी श्रीधन्या की सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि श्रीधन्या ने सामाजिक पिछड़ेपन का मुकाबला कर पूरे जज्बे के साथ सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण किया। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों को प्रेरित करेगी।

विज्ञापन


इस परीक्षा में केरल के 29 छात्रों को सफलता मिली है। इनमें कनिष्क कटारिया ने प्रथम स्थान हासिल किया है। कनिष्क आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर चुके हैं। उन्होंने गणित विषय से यह परीक्षा पास की है और वे एससी वर्ग से हैं। वहीं महिला अभ्यर्थियों में सृष्टि जयंत देशमुख टॉपर रहीं, मुख्य सूची में वे पांचवें स्थान पर हैं। सृष्टि ने भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से कैमिकल इंजीनियरिंग की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें