फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित इस्तीफे के साथ राहुल ने ट्विटर प्रोफाइल भी बदला, कांग्रेस अध्यक्ष की जगह लिखा सांसद

Wed, 03 Jul 2019 04:58 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी का ट्विटर प्रोफाइल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के साथ-साथ ट्विटर पर भी अपने इस्तीफे की मुहर लगा दी है। राहुल ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर कांग्रेस अध्यक्ष हटाते हुए अब केवल कांग्रेस सदस्य और सांसद लिखा है। तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा खुशामद करने के बाद भी राहुल अपने फैसले पर अड़े रहे। 

विज्ञापन



इस्तीफा देने के साथ ही राहुल ने कांग्रेस कार्य समिति (सीड्ब्लयूसी) से बैठक करने और जल्द से जल्द नया अध्यक्ष चुनने की बात कही है। राहुल ने आज चार पन्नों का एक इस्तीफा सौंपा और इसे ट्विटर पर भी शेयर किया। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे रहे हैं।

 


राहुल ने लिखा है कि जवाबदेही बहुत जरूरी होती है। बाकी लोगों को हार के लिए जिम्मेदार ठहराकर अगर मैं अपनी जिम्मेदारी से भागता हूं तो यह गलत होगा। उन्होंने लिखा कि पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए अब कठिन फैसले लेने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें