फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर राहुल हुए आक्रामक: जारी कर दी प्रधानमंत्री के रोज के कामों की लिस्ट, बोले- अब रोज सुबह की यही बात

Wed, 30 Mar 2022 01:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लगातार पेट्रोल-डीजल, गैस की बढ़ रही कीमतों और रोजगार के मुद्दों पर जहां विपक्ष केंद्र सरकार को घेर रहा है वहीं आज राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। 
विज्ञापन
राहुल गांधी-पीएम मोदी(फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर आज एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमतों, निजीकरण और युवाओं को रोजगार देने जैसे मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट कर पीएम मोदी के रोज के कामों (Daily to do List) की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने हैशटैग रोज सुबह की बात भी लिखी है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री की Daily To-Do List साझा की
1. पेट्रोल-डीजल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं
2. लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं
3. युवा को रोज़गार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं
4. आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं
5. किसानों को और लाचार कैसे करूं

8वीं बार बढीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
बता दें कि 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। निराश करने वाली बात ये है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी राहुल गांधी साध चुके हैं निशाना
इससे पहले राहुल गांधी ने 24 मार्च को ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने लिखा था कि क्या केंद्र सरकार ने कोरोना पीड़ितों का इलाज मुफ्त में करवाया था? क्या केंद्र सरकार ने गरीबों और श्रमिकों को न्यूनतम आय देने का वादा पूरा किया? क्या सरकार ने छोटे उद्योगों को डूबने से बचाया?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें