फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरभूम हिंसा : भाजपा के तथ्यान्वेषी समिति ने पार्टी अध्यक्ष नड्डा को सौंपी रिपोर्ट, चार पूर्व आईपीएस थे जांच समिति में शामिल 

Wed, 30 Mar 2022 12:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिंसा में 10 लोगों की मौत हो गई थी। जिले के रामपुरहाट में 8 लोगों को जिंदा जला दिया गया था। मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई की और जांच सीबीआई को सौंप दी है। 
विज्ञापन
भाजपा की तथ्यान्वेषी समिति ने अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर भाजपा की तथ्यान्वेषी समिति ने आज अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंप दी। समिति में चार पूर्व आईपीएस अधिकारी व बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजुमदार शामिल थे। 

हिंसा में 10 लोगों की मौत हो गई थी। जिले के रामपुरहाट में 8 लोगों को जिंदा जला दिया गया था। मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई की और जांच सीबीआई को सौंप दी है। जांच समिति में पूर्व आईपीएस भारती घोष, सत्यपाल सिंह, केसी राममूर्ति और बृजलाल शामिल थे। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से चर्चा में सुकांत मजुमदार ने कहा कि जांच समिति उस गांव में गई थी, जहां हिंसा हुई है। वहां पहुंचने में भी सत्तारूढ़ तृणमूल ने बाधाएं डालीं। उन्होंने बताया कि इस गोपनीय रिपोर्ट को हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी सौंपेंगे। 

पश्चिम बंगाल के बीरभूम के रामपुरहाट इलाके में मंगलवार को टीएमसी नेता भादू शेख की हत्या के बाद भीड़ द्वारा घरों में आग लगा दी गई थी। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बीरभूम हिंसा मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।
विज्ञापन


बीरभूम की घटना को राजनीतिक रंग देने के भाजपा के खिलाफ टीएमसी के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर, मजूमदार ने कहा कि टीएमसी के साथ हमारा यही अंतर है। यह राजनीतिक मामला नहीं है बल्कि कानून व्यवस्था का मामला है। विस्फोटों की घटनाएं हुई हैं, बलात्कार और अन्य अपराध हुए हैं। 

भाजपा की रिपोर्ट सीबीआई जांच में दखलअंदाजी होगी: ममता
वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि बीरभूम हिंसा मामले पर भाजपा की समिति की रिपोर्ट, इस मामले की सीबीआई जांच में दखलअंदाजी होगी। बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि रिपोर्ट में टीएमसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के नाम का उल्लेख है, जो स्पष्ट रूप से भाजपा के प्रतिशोधपूर्ण रवैये को दर्शाता है।

बनर्जी ने दार्जिलिंग में संवाददाताओं से कहा, 'बोगतुई हिंसा पर भाजपा की रिपोर्ट जांच को कमजोर करेगी और इससे तफ्तीश में हस्तेक्षप होगा। मैं भगवा पार्टी के इस रवैये की निंदा करती हूं।' उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी राजनीतिक दल का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें