फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने कसा PM मोदी पर तंज- प्रधानमंत्री जी, गुजरात के युवाओं ने क्या गलती की है?

Sat, 02 Dec 2017 11:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि गुजरात में शिक्षा महंगी हो गई है और वहां सरकारी स्कूल-कॉलेज के जरिए शिक्षा का व्यापार हो रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी आजकल सोशल मीडिया पर गुजरात में पिछले 22 सालों में क्या विकास हुआ उसको लेकर भाजपा को घेर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: स्मृति का तंज- सवाल तो पूछना सीख ही गए राहुल गांधी

शनिवार (2 दिसंबर) को राहुल ने लिखा कि प्रधानमंत्री जी- चौथा सवाल, सरकारी स्कूल-कॉलेज की कीमत पर किया शिक्षा का व्यापार, महंगी फीस से पड़ी हर छात्र पर मार, न्यू इंडिया का सपना कैसे होगा साकार? सरकारी शिक्षा पर खर्च में गुजरात देश में 26वें स्थान पर क्यों? युवाओं ने क्या गलती की है?
  22 सालों का हिसाब#गुजरात_मांगे_जवाब

प्रधानमंत्रीजी- चौथा सवाल

सरकारी स्कूल-कॉलेज की कीमत पर  
किया शिक्षा का व्यापार
महँगी फ़ीस से पड़ी हर छात्र पर मार
New India का सपना कैसे होगा साकार?

सरकारी शिक्षा पर खर्च में गुजरात देश में 26वें स्थान पर क्यों? युवाओं ने क्या गलती की है? — Office of RG (@OfficeOfRG) December 2, 2017
Trending Videos
विज्ञापन

पहले पूछे थे ये तीन सवाल

राहुल गांधी
राहुल गांधी ने इससे पहले भाजपा से तीन और सवाल पूछे थे। तीसरे सवाल में राहुल ने लिखा था कि 2002-16 के बीच ₹62,549 Cr की बिजली खरीद कर 4 निजी कंपनियों की जेब क्यों भरी? सरकारी बिजली कारखानों की क्षमता 62% घटाई पर निजी कंपनी से ₹3/ यूनिट की बिजली ₹24 तक क्यों खरीदी? जनता की कमाई, क्यों लुटाई?

राहुल ने अपने दूसरे सवाल में लिखा था कि 1995 में गुजरात पर कर्ज-9,183 करोड़, 2017 में गुजरात पर कर्ज-2,41,000 करोड़,  यानी हर गुजराती पर ₹37,000 कर्ज। आपके वित्तीय कुप्रबन्धन व पब्लिसिटी की सजा गुजरात की जनता क्यों चुकाए?

अपने पहले सवाल में राहुल ने लिखा था कि 2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे, 5 साल में बनाए 4.72 लाख घर। प्रधानमंत्रीजी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें