फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसमें लेनी थी डिस्टिंगक्शन उस विषय में CM योगी फेल, उपमुख्यमंत्री के गढ़ में भी हारी भाजपा

Sat, 02 Dec 2017 10:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में पहली अग्निपरीक्षा में सीएम योगी ने डिस्टिंगक्शन तो ले ली, लेकिन वो उस विषय में ही फेल हो गए जिसमें उन्हें सबसे ज्यादा नंबर लाना चाहिए था। यही नहीं डिप्टी सीएम के इलाके में भी बीजेपी को जीत नसीब नहीं हुई।
विज्ञापन


राम मंदिर  की लहर पर सवार भाजपा ने नगर निकाय चुनावों में दमदार प्रदर्शन करते हुए 14 नगर निगमों पर भगवा फहरा दिया है। वहीं अलीगढ़ नगर निगम में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। यहां बीएसपी के मो. फुकरान ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा को शिकस्त दी है। मेरठ नगर निगम में भी बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की है।

अयोध्या में दीपावली के कार्यक्रम और सरयू किनारे राम की प्रतिमा लगाने की राम लहर में अयोध्या पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। यहां पर ऋषिकेश उपाध्याय को जीत मिली है।
विज्ञापन


पढ़ें: यूपी निकाय चुनाव: 10 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा, अलीगढ़ में BSP की जीत
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के इलाके में भी बीजेपी की हुई हार

सीएम योगी के पहली अग्निपरीक्षा में पास होने पर बीजेपी जीत का जश्न मना रही है। सुब्रमण्यम स्वामी ने निकाय चुनाव की जीत पर कहा है कि राम मंदिर की लहर में यूपी जीत ली, अब 2019 में तूफान आएगा।

स्वामी के राम मंदिर की लहर, योगी की अग्निपरीक्षा को बड़ा झटका उनके खुद के ही वार्ड में लगा है। गोरखपुर में सीएम योगी के वार्ड 'पुराना गोरखपुर' में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी शमीम ने जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यहां मतदान किया था। वहीं गोरखनाथ मंदिर के आसपास के चार वार्ड का चुनाव भी भाजपा नहीं जीत सकी।

इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की गृह पंचायत में भी बीजेपी को हार मिली है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य के गृहनगर पंचायत सिराथू में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी भोला यादव ने 1633 मतों से जीत दर्ज की है। बीजेपी के प्रशांत केसरी को हार का सामना करना पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें