फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के साथ पहले जैसी स्थिति बहाल करने पर हो बात, बाकी सभी वार्ताएं बेकार : राहुल

Fri, 11 Sep 2020 07:10 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी ट्विटर: राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @RahulGandhi
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर वे ज्यादा मुखर हैं। शुक्रवार को एक बार फिर उन्होंने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने चीन के साथ स्थिति बहाली के अलावा सभी वार्ताओं को बेकार करार दिया है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्टीट किया कहा, 'चीन के साथ केवल मार्च 2020 में जैसी स्थिति थी वैसी स्थिति की बहाली को लेकर बात होनी चाहिए। प्रधानमंत्री और भारत सरकार चीन को बाहर खदेड़ने की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर रहे हैं। बाकी सभी वार्ताएं बेकार हैं।'



इससे पहले एक और ट्वीट में उन्होंने सवाल किया था कि आखिर कब सरकार चीन से अपनी जमीन वापस लेने की योजना बना रही है। राहुल ने कहा, 'चीनियों ने हमारी जमीन ले ली है। आखिर कब भारत सरकार इसे वापस पाने की योजना बना रही है? या ये भी एक 'भगवान का अधिनियम' (एक्ट ऑफ गॉड) बनने वाला है?'
विज्ञापन

 


इससे पहले कांग्रेस सांसद ने कहा था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोड़कर, देश के हर नागरिक को भारतीय सेना की क्षमता पर भरोसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, 'हर कोई भारतीय सेना की क्षमता और वीरता पर विश्वास करता है, पीएम को छोड़कर, जिनकी कायरता ने चीन को हमारी जमीन लेने की अनुमति दी। जिनके झूठ से यह सुनिश्चित होगा कि वे इसे बनाए रखेंगे।'

यह भी पढ़ें- एलएसी पर तनाव कम करने के लिए भारत-चीन के बीच पांच बिंदुओं पर बनी सहमति

वहीं सीमा विवाद के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच तनाव को कम करने के लिए गुरुवार शाम को मॉस्को में बैठक हुई। दोनों देशों में तनाव कम करने के लिए पांच बिंदुओं पर सहमति बनी है।  इसकी जानकारी शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने दी।
विज्ञापन


चीन ने दो बार की घुसपैठ की कोशिश
भारत और चीन के बीच सीमा पर मई की शुरुआत से गतिरोध जारी है। हाल ही में 29-30 अगस्त की रात चीन ने घुसपैठ की कोशिश की। इसके कारण दोनों देशों के रिश्तों में तनाव और ज्यादा बढ़ गया। चीन की सेना ने पेंगोंग झील के दक्षिणी छोर की पहाड़ी पर कब्जा करने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया। चार दिन बाद चीन के फिर घुसपैठ की कोशिश की और इस बार भी भारतीय जवानों ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें