फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के यज्ञ में चढ़ रही आम आदमी की बलिः राहुल

Wed, 28 Dec 2016 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
नोटबंदी के मुद्दे पर लगातार भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर हमले कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को फिर प्रधानमंत्री को निशाने पर रखा। कांग्र्रेस पार्टी के 132 वें स्‍थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नोटबंदी के नाम पर कालाधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ यज्ञ करने का दावा कर रहे हैं जबकि हकीकत ये है कि ये यज्ञ देश के 1 फीसदी अमीरों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। राहुल बोले हर यज्ञ में किसी न किसी की बलि चढ़ती है और प्रधानमंत्री के इस यज्ञ में आम आदमी की बलि चढ़ रही है। 
विज्ञापन


इस दौरान राहुल ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और नीतियों पर भी अपनी बात रखी। कहा कांग्रेस क्या है, मैं आपको बताता हूं, इसका मतलब है आपकी सुनो, दूसरों को समझो और उनके लिए काम करो। यह हमें स्वतंत्रता के मायने समझाती है। राहुल ने दावा किया की पार्टी हमेशा पिछडों और गरीबों और वंचितों के उत्‍थान के लिए काम करती रहेगी। ..aur har yag mein kisi na kisi ki bali chadti hai; is yag mein aam aadmi ki bali chad rahi hai: Congress VP Rahul Gandhi — ANI (@ANI_news) December 28, 2016
विज्ञापन
PM said he’s performing a yagna against black money & corruption; #Demonetisation yagna being performed for 1% super-rich ppl: Rahul Gandhi pic.twitter.com/rzm8yABRpn — ANI (@ANI_news) December 28, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें