फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के भाषण के बाद राहुल ने पूछे तीन सवाल, बोले- ये जानना चाहता है पूरा देश

Wed, 07 Feb 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लोकसभा में दिए गए भाषण के बाद कई सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा कि ये देश आपसे सवाल करता है और आपको देश का पीएम होने के नाते सभी सवालों का जवाब देना चाहिए। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने पहले सवाल में पूछा कि क्या आपने पेरिस जाकर खुद राफेल डील बदली है? दूसरे सवाल में पूछा कि क्या आपने सुरक्षा मामलों में कैबिनेट से मंजूरी ली? वहीं तीसरे और आखिरी सवाल में राहुल ने पूछा कि राफेल डील का सौदा कितने में किया? यह देश आपसे जानना चाहता है। 

राहुल गांधी ने कहा कि यह बहुत ही सीधे सवाल हैं आपको देश को बताना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने लोकसभा में एक घंटे तक भाषण दिया लेकिन उन्होंने एक भी बार किसानों या बेरोजगारों पर बात नहीं की। जबकि उन्होंने पीएम बनने से पहले हर भाषण में युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी। उन्होंने किसानों की फसल का सही दाम देने की बात कही थी। सुरक्षा देने की बात की थी, लेकिन आज ये सब मुद्दे गायब हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों और बेरोजगारों को भाजपा सरकार ने बंबू दे दिया है। वह अपने भाषण में सिर्फ कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं की बात करते हैं। वायु सेना हमारे देश की रीढ़ की हड्डी है। लेकिन इस डील को देश से छिपाया जा रहा है।  पीएम मोदी पिछले 70 सालों की बात करते हैं लेकिन आज देश की क्या स्थिति है इस पर बात नहीं होती है। देश का किसान और युवा क्या कर रहा है इस पर कभी बात नहीं करते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें