नोटबंदी को लेकर विपक्ष ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है लेकिन विपक्ष के जोरदार हंगामें के चलते बार-बार दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ रही है। सोमवार को भी विपक्ष ने पीएम मोदी के संसद में बयान देने को लेकर खूब हंगामा किया जिसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
सदन से बाहर आते ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के लिए अब कोई नया नाम सोचना पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा, "- वो (पीएम) न अपने मंत्रियों से पूछते हैं, मन में आता है कर देते हैं, प्रधानमंत्री के जो 15-20 लोग हैं उनकी तिजोरी भरेगी, बैंक लोन माफ होंगे, हमारे गरीब लोग जो लाइन में खड़े हैं उनको नुकसान होगा"
कानपुर ट्रेन हादसे को लेकर भी राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि पीएम बुलेट ट्रेन पर तो घंटों भाषण दे देते हैं। लेकिन रेलवे की मरम्मत व सुरक्षा पर कभी कुछ नहीं कहते।
'आजकल कोई नया रूप आया है, सुपर प्राइम मिनिस्टर भी नहीं कह सकते'
- फोटो : ANI
राहुल गांधी ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा, आजकल कोई नया रूप आया है, सुपर प्राइम मिनिस्टर भी नहीं कह सकते, डिफाइन करने के लिए नया शब्द निकालना पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री को संसद में आने की जरूरत ही क्या? आजकल तो प्रधानमंत्री दूसरे लेवल पर हैं।'
बैंक पर सांठ-गांठ का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा, "लोगों ने कहा वो लाइन में खड़े हैं और बैंक के पीछे से डील हो रही है। चुने हुए लोगों को कैश दिया जा रहा है। जहां भी मैं गया और लोगों से मिला, लोग कष्ट में थे।"
कानपुर रेल हादसे पर सोमवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने विपक्ष के हंगामें के बीच लोकसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि, हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है, इसकी फॉरेंसिक जांच होगी और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
Wo (PM Modi) na apne mantriyon se poochte hain, jo mann mein aata hai kar dete hain: Rahul Gandhi,Congress VP pic.twitter.com/rli5koQhaE
— ANI (@ANI_news) November 21, 2016
Aajkal koi naya roop aaya hai, Super Prime Minister bhi nahin keh sakte hain. Define karne ke liye naya shabd nikaalna padega: Rahul Gandhi pic.twitter.com/ETQJtdDxjk
— ANI (@ANI_news) November 21, 2016