कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने सरकार पर स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में बढ़ोतरी नहीं कर लॉकडाउन का समय बर्बाद करने और कोविड-19 रोगियों के लिए घटिया वेंटिलेटर खरीदने का आरोप लगाया है। वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम केयर्स में अपारदर्शिता से भारतीयों का जीवन खतरे में पड़ता जा रहा है और सार्वजनिक धन का इस्तेमाल घटिया सामग्री खरीदने में हो रहा है।
उन्होंने एक खबर को भी टैग किया जिसके अनुसार एक निजी कंपनी घटिया गुणवत्ता वाले वेंटिलेटर मुहैया करा रही है। ये वेंटिलेटर पीएम केयर्स कोष से खरीदे गए हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी वेंटिलेटरों की खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है।